• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के एक चाय बागान इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के नाम दिनेश चिक बड़ाईक और रोमन उरांव बताए गए हैं। दोनों आरोपित नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहासिंह जोत के निवासी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में पीड़िता के परिवार को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने रात में ही नक्सलबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को दोनों आरोपितों को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पोक्सो) एक्ट के तहत सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वहीं, पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

बताया गया है कि नाबालिग तीन महीने की गर्भवती है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *