
विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।
खोरीबाड़ी : सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान तरुण मंडल और रोनी मंडल के रूप में हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात एक चार पहिया वाहन बतासी से पानीटंकी की ओर जा रहा था। उसी दौरान उक्त वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से टकरा गया। जिसके चलते वाहन चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया । दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गयी।
