• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

घोषपुकुर में ब्राउन शुगर के साथ आरोपित गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन फांसीदेवा थाना की पुलिस ने सोमवार रात ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सुरजीत सरकार (35) है। वह फांसीदेवा थाना क्षेत्र के सहरदरगच्छ का निवासी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोषपुकुर स्थित गांधीमोड़ इलाके में डबल्यूबी 74-8663 नंबर की बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने के दौरान उसके हवाले से 103 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद किया गया। मंगलवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सैकत भद्रा, फांसीदेवा थाना प्रभारी सुदीप विश्वास, विधाननगर जांच केंद्र के प्रभारी प्रीतम लामा, घोषपुकुर चौकी प्रभारी संजय तिर्की समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *