• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अधूरा सड़क निर्माण से भड़के स्थानीय लोग, किया प्रदर्शन।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ब्लॉक के बिन्नाबाड़ी पंचायत के सिंघयाजोत के लोगों ने अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के अनुसार अधूरा सड़क निर्माण होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच बीते मंगलवार को सिंघयाजोत के निवासियों ने आधा-अधूरा सड़क निर्माण को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी सुधा खातून, मोहम्मद छेदी, हमीदा खातून आदि ने कहा कि इस इलाके में न तो सही तरीके से सड़क बनी है और न ही पानी निकासी के लिए नाले की कोई व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि एक तो सड़क बन रही है, वह भी आधी-अधूरी बनाई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए लोगों ने अधूरे सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहीं, इस संबंध में बिन्नाबाड़ी पंचायत के उप-प्रधान विकास बर्मन ने फोन पर बातचीत में बताया कि “आमदेर पारा, आमदेर समाधान” योजना के तहत बूथ संख्या 48 के लिए 10 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। उसी के तहत सिंघयाजोत में 1 लाख 60 हजार रुपये की लागत से 60 मीटर ढलाई सड़क का कार्य पास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *