राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
जिला अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव में आपसी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी ने दूसरे पक्ष पर गर्म पानी में तेजाब मिलाकर फेंक दिया। इस घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना बीते गुरुवार, 5 मार्च 2026 की रात करीब 8:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि कादोगांव में दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर तेजाब युक्त गर्म पानी फेंक दिया गया। इस हमले में चार लोग आंशिक रूप से झुलस गए।
झुलसे हुए लोगों के नाम इस प्रकार हैं:
भेलु दास
सुशांत दास
मनोज ठाकुर
भुला सहनी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सुखानी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पीड़ित पक्ष की ओर से पिंकी दास द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सुखानी थाना में कांड संख्या-15/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छापेमारी की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक सिंह (पिता – फुटकु सिंह)
कौनी देवी (पति – दीपक सिंह)
वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उस बोतल को जब्त कर लिया है जिसमें तेजाब रखा गया था। साक्ष्यों को मजबूत करने के लिए घटनास्थल को संरक्षित कर दिया गया है और एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को वैज्ञानिक जांच के लिए सूचित किया गया है।
