• Mon. Mar 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गोसवारा समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, यूपीएससी टॉपर जूही दास का सम्मान।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज में गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. उर्मिला और विशिष्ट अतिथि कल्याण पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद गायत्री देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली जूही दास को गोसवारा समिति की महिला सदस्यों ने सम्मानित किया। उन्हें मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समिति के सचिव ने कहा कि जूही दास की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्य, महिलाएं और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *