• Mon. Mar 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चार सूत्री मांगों को लेकर माकपा ने निकाली रैली।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

माकपा राज्य को- आर्डिनेशन कमेटी की ओर से रविवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर खोरीबाड़ी में एक विरोध रैली निकाली गई। इस मौके पर माकपा जिला कमेटी के संयोजक रेखा राय, उपेन सिंह पार्थ चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार बकाया महंगाई भत्ता तुरंत अदा , अस्थायी और संविदा कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण, रिक्त पदों पर पारदर्शिता के आधार पर स्थायी नियुक्ति और सातवें वेतन आयोग का तत्काल गठन करने को लेकर यह रैली निकाली गई है। यह रैली सिलीगुड़ी, खोरीबाड़ी, घोषपुकुर और पानीटंकी इलाके में निकाली गई। कमेटी की ओर से बताया गया है कि सरकार की नीयत भुगतान करने की नहीं दिख रही।राज्य सरकार जानबूझकर अदालत के आदेशों की अनदेखी कर रही है, जिससे राज्य के कर्मचारियों में भारी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *