• Sat. Mar 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 141 मामलों का निपटारा।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज के व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 141 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें आपराधिक शमनीय के 65 मामले, विद्युत विभाग के 75 मामले तथा वैवाहिक विवाद का 1 मामला शामिल है।

बैंक ऋण के 429 मामलों में समझौता राशि कुल 2,31,53,369 रुपये तय की गई, जबकि टेलीफोन बिल के 17 मामलों में 27,797 रुपये का निपटारा हुआ। इसके अलावा श्रम विभाग का 1 मामला भी निपटाया गया।

लोक अदालत में पक्षकारों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिन्होंने अपने मामलों के निपटारे में सक्रिय भूमिका निभाई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ओम शंकर ने पक्षकारों से शांतिपूर्वक अपने वादों का निष्पादन करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *