राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज में एनडीए की जीत पर जदयू पार्टी के जिलाध्यक्ष फैजल अहमद के निज कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता हमेशा प्रदेश की जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं।
जदयू जिलाध्यक्ष फैजल अहमद ने कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश के विकास में और तेजी लाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किशनगंज की जनता की ओर से बधाई दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा, इकबाल हुसैन, शिव नारायण यादव, कौशल आनंद, हरि किशोर साह, जय नारायण यादव, रवि चौधरी, शुभम राजा सिन्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
