• Wed. Mar 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में एनडीए की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और बांटी मिठाइयां।

सारस न्यूज़, अररिया।

राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत के बाद अररिया जिले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के पतेगना चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार तरीके से खुशी का इजहार किया।

जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। साथ ही एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी साझा की।

इस मौके पर जिला महामंत्री आकाश राज, पटेगना मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, सांसद के रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा, मंडल महामंत्री अमित मंडल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यकर्ताओं ने इस जीत को जनता के भरोसे और समर्थन का परिणाम बताते हुए कहा कि एनडीए ने अपने कार्यों के बल पर लोगों का विश्वास जीता है। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनता की सेवा करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *