राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें बिहार के किशनगंज जिले के 6 लोगों समेत कुल 8 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हादसा इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में घटित हुआ है।जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण किया और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश से घर में रखे गैस सिलेंडरों में सिलसिलेवार धमाके शुरू हो गए, जिससे मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।इस हादसे में किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड निवासी एक ही परिवार के विजय सेठिया (65 वर्ष) प्रसिद्ध कॉस्मेटिक कारोबारी, मनोज (65 वर्ष), सुमन (60 वर्ष), सिमरन (30 वर्ष), छोटू सेठिया (22 वर्ष), राशि सेठिया (12 वर्ष) कि मौत हो गई ।मृतक के भांजे ने बताया कि एक मामा का इलाज चल रहा था जिन्हें देखने गए थे और इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया।हादसे की खबर जैसे किशनगंज पहुँची, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
