वार्ड स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों से जोड़ने की पहल के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के पाँचवें एवं अंतिम बैच का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल जानकारी देने तक सीमित रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम, एचपीवी वैक्सीन (गार्डासिल), नियमित टीकाकरण, संचारी एवं गैर-संचारी रोग, टीबी मुक्त पंचायत अभियान तथा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि वार्ड सदस्य अपने क्षेत्र में इन विषयों पर जागरूकता फैलाते हैं, तो स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से बढ़ेगी योजनाओं की प्रभावशीलता
प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि वार्ड सदस्य अपने क्षेत्र के लोगों के सबसे निकट होते हैं, इसलिए वे स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्हें यह भी बताया गया कि टीकाकरण, परिवार नियोजन, टीबी उन्मूलन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में उनकी भागीदारी बेहद जरूरी है।
स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम
सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के उन्मुखीकरण कार्यक्रम से वार्ड सदस्यों को न केवल योजनाओं की सही जानकारी मिलती है, बल्कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर उन्हें सेवाओं से जोड़ने में सक्षम बनते हैं। विशेष रूप से एचपीवी वैक्सीनेशन, नियमित टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी जरूरी
जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने कहा कि “स्वास्थ्य केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही इसे बेहतर बनाया जा सकता है। पंचायत प्रतिनिधि इस कड़ी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। जब वे अपने स्तर पर जागरूकता बढ़ाएंगे, तभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सही मायने में आमजन तक पहुँच पाएगा। जिला प्रशासन इस दिशा में हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”
‘स्वस्थ पंचायत’ की दिशा में मजबूत कदम
कार्यक्रम के साथ ही उन्मुखीकरण के सभी पाँच बैचों का सफल समापन हो गया। इससे जिले के विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य अब स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति अधिक जागरूक होकर अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह पहल निश्चित रूप से जिले में “स्वस्थ पंचायत” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी समझ विकसित करने पर जोर

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071