सारस न्यूज, वेब डेस्क।
♈ मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला है। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
♉ वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज जिम्मेदारी के साथ काम करने का दिन है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी पुरानी चिंता का समाधान भी मिल सकता है।
♊ मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको परिवार और बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। निर्णय सोच-समझकर लें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
♋ कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आय और खर्च में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है।
♌ सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज विरोधियों से सावधान रहें। कामों को टालने से बचें। संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
♍ कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
♎ तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज विवादों से दूर रहें। धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में चल रही समस्या का समाधान निकल सकता है। किसी को उधार देने से बचें।
♏ वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सरकारी मामलों में सतर्क रहें।
♐ धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज सावधानी और धैर्य से काम लेने का दिन है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी उलझन रह सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
♑ मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप में लाभ मिल सकता है। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में मेहमान का आगमन हो सकता है।
♒ कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। काम में जल्दबाजी से बचें। लंबी योजनाएं सफल हो सकती हैं। अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं।
♓ मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन के मामलों में सावधानी रखें। बड़े निवेश से बचें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
