• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 23 जनवरी 2026, सोमवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए सम्मान और पहचान दिलाने वाला रहेगा। आप परोपकार और सेवा कार्यों में रुचि लेंगे। अधूरे काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्कता जरूरी है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। माताजी की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। पिता से हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन व्यस्त रहेगा। छोटी बातों में उलझने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन बाद में सुधार होगा। पारिवारिक मामलों को समझदारी से सुलझाएं। किसी अतिथि के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से काम पूरे होंगे।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। पढ़ाई और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से कार्य पूरे होंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नए आइडिया आपके काम आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। प्रमोशन की संभावना बन सकती है।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *