• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

इंटर के छात्रों के लिए बड़ा दिन, आज जारी होगा बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। समिति के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने बताया कि 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।

बोर्ड के अनुसार परिणाम की घोषणा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र भी उपस्थित रहेंगे।

छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com तथा https://www.bsebexam.com पर देख सकेंगे।

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल लाखों विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

बोर्ड की ओर से छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही अपना परिणाम देखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *