• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नगर परिषद चुनाव से जुड़े दो पूर्व प्रत्याशियों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में नगर परिषद चुनाव से जुड़े दो पूर्व प्रत्याशी इम्तियाज नसर और दीपचंद रविदास ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत कर SC/ST एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में फंसाने की साजिश की जा रही है।

उनका कहना है कि इन्द्रदेव पासवान ने उनके फेसबुक पोस्ट के आधार पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें SC/ST एक्ट, मानहानि, रंगदारी और शांति भंग जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदकों ने कहा कि उनके पोस्ट में किसी भी जाति या अनुसूचित जाति से संबंधित कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और झूठी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *