• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिव्यांशु कुमार सिंह बने जिला शतरंज चैंपियन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

खगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को सफलतापूर्वक हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल तथा स्थानीय श्री दिगंबर जैन समाज सहित अन्य संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा।

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिले को दिव्यांशु कुमार सिंह के रूप में नया जिला चैंपियन मिला है। दिव्यांशु ने कुल 9 में से 8.5 अंक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

वहीं, कमल कर्मकार ने 7.5 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रोहन कुमार एवं अदृज कर्मकार ने 6.5-6.5 अंकों के साथ क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान हासिल किया, जबकि आयुष कुमार 6.5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें क्रमशः निरोज खान, सुधांशु सरकार, नारायण साहा, मुकेश कुमार, धान्वी कर्मकार, मोहम्मद अमानुल्लाह, ठाकुरगंज के जयप्रकाश कुमार, केशव मित्तल, पलचीन जैन, जयश्री प्रभा, सुरोनोय दास, चंद्रशेखर पाल चौधरी, सानिया परवीन, आदर्श भास्कर एवं अन्य शामिल हैं।

समापन अवसर पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के सह-प्रायोजक सुनील जैन, डॉ. शेखर जालान, डॉ. प्रेरणा तोदी, उपाध्यक्ष एवं द्वितीय मुख्य प्रायोजक ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के तफहीमूर रहमान, इंजीनियर साजिद अनवर, शिक्षक मुश्फिक खान सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *