• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में आईएनटीटीयूसी ने किया प्रचार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: तृणमूल कांग्रेस के माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शंकर मालाकार ने मंगलवार को एक चाय बागान में छाता लेकर अपना चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागडोगरा स्थित त्रिहाना चाय बागान में प्रचार किया, जहां उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों के बीच राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष निर्जल दे, जिला चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल, महासचिव सौम्य मजूमदार और राजेंद्र रौतिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

मालाकार ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस प्रचार की दौड़ में काफी आगे है और कहा कि इस बार भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले दिन नक्सलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल की जीत तय है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर से सरकार बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *