राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
खगड़ा स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में बुधवार को जिले की महिला खिलाड़ियों के बीच जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की लगभग तीन दर्जन महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चार राउंड की समाप्ति के बाद प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय की तराशा कुमारी चार अंकों के साथ एकल रूप से शीर्ष पर विराजमान हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ एवं उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल तथा स्थानीय श्री दिगंबर जैन समाज सहित अन्य संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता छह राउंड की निर्धारित की गई है, जिसमें तराशा कुमारी ने एकल बढ़त बना ली है। वहीं नरगिस निशा एवं धान्वी कर्मकार 3.5-3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चार राउंड के बाद जयश्री प्रभा और दिव्यांशा रंजन ने 3-3 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा पलचीन जैन, सानिया परवीन, रिया गुप्ता, दृष्टि दिया प्रामाणिक, दिव्या कर्मकार, आराध्या सिंह, मलका फातमा, रीवा अग्रवाल, आरूषी कुमारी, अमैरा रहमान, लिसा साह, अपर्णा शर्मा, आस्था कुमारी, सूफिया नाज, मायरा रंजन, समीक्षा कर्ण, डौली कुमारी सहित अन्य खिलाड़ी भी प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को सह-प्रायोजकों धनंजय जायसवाल, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मिथिलेश झा, मोनिका साहा, आलोक कुमार, आसिफ इकबाल, मुनौवर रिजवी, दीप कुमार, सुजय मिश्रा, डॉ. शेखर जालान, साजिदुर रहमान, डॉ. अशोक प्रसाद, विशाल जैन, यूरो किड्स, पदम जैन, सुनील जैन, दुर्गेश्वरी मोटर्स, मेराज हसन, मनीष काशलीवाल सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं।
