• Fri. Mar 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 27 मार्च 2026, शुक्रवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कई कार्य पूरे हो सकते हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मित्रों का दायरा भी बढ़ सकता है। मधुर व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा। किसी से कटु वचन बोलने से बचें। धन के लेन-देन में सावधानी रखें, क्योंकि दिया हुआ पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 9

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है। कामों का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। प्रेम संबंधों में साथी को लेकर चिंता हो सकती है। माताजी के लिए कोई खास चीज खरीदने का मन बन सकता है।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको हर काम योजना बनाकर करने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय परेशानी दे सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। यदि आप संपत्ति या जमीन से जुड़ा कोई विचार बना रहे हैं, तो बजट को ध्यान में रखकर ही कदम बढ़ाएं।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 5

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने खर्चों पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, इसलिए जमीन-जायदाद या घरेलू मामलों में सोच-समझकर बोलें। किसी रिश्तेदार का आगमन घर का माहौल बदल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।

शुभ रंग: क्रीम शुभ अंक: 2

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष देने वाला रहेगा। धन से जुड़ा कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यदि आपने किसी को उधार दिया था, तो धन वापसी की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह व्यापार या करियर में लाभदायक साबित होगी। किसी काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी हैं। परिवार से जुड़ी कोई बात थोड़ी चिंता दे सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा शुभ अंक: 1

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक या पारिवारिक माहौल में किसी बात को बिना सोचे कह देना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। खर्चों को लेकर बहुत चिंता नहीं होगी। व्यापारिक योजनाओं को लेकर मन में हल्का असमंजस बना रह सकता है।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 7

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन धन और समृद्धि में वृद्धि लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और आपके मन में आगे बढ़ने की चाह मजबूत होगी। पुराने रोग को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। व्यापार की किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने खर्चों को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। दिखावे या अनावश्यक खर्च आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं। जीवनसाथी से बात करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। संतान के व्यवहार को लेकर आप थोड़े सख्त रह सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 8

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं या परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन का सही उपयोग करना आज बहुत जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे समाज में आपकी छवि और बेहतर होगी। हालांकि आपकी खर्च करने की आदत आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्रों में पहचान बढ़ेगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 8

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपको सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। कुछ विरोधी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। किसी अजनबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी या दस्तावेजी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। व्यापार में पार्टनरशिप की कोई बड़ी डील सोच-समझकर ही करें, क्योंकि आगे उसे निभाने में परेशानी आ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 4

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान या घरेलू सुविधा से जुड़ी वस्तु आ सकती है। पिताजी या किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। संतान किसी खास चीज की मांग कर सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *