• Fri. Mar 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी महानिदेशक ने विधानसभा चुनाव के कार्यक्षेत्र का किया दौरा।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल ने बंगाल में विधानसभा चुनाव के कार्यक्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों से संवाद स्थापित किया तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों का निरीक्षण किया।अपने दौरे के दौरान महानिदेशक ने 701/ए इलेक्शन कंपनी, जो कि बागडोगरा थाना, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत शुभमाया सूर्य नारायण हाई स्कूल, बागडोगरा में तैनात है, का भ्रमण किया। इस मौके पर सिलीगुड़ी फ्रंटियर के आइजी वंदन सक्सेना ने स्वागत किया। जवानों को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया को हिंसा, डर एवं प्रलोभन से मुक्त रखते हुए पूरी निष्पक्षता, समर्पण और पेशेवर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उन्होंने अब तक किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जवानों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक शिव दयाल , बांके बिहारी, द्वितीय कमांन अधिकारी /कमांडिंग आफिसर, चुनाव बटालियन -701 एवं गौतम सागर, द्वितीय कमांन अधिकारी, दीएफसी सिलीगुड़ी सहित अधिकारी व उपस्थित रहे। इसके बाद बागडोगरा में तैनात एसएसबी चुनाव समवाय के निरीक्षण के पश्चात महानिदेशक ने, जलपाईगुड़ी जिले के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की तथा वहां तैनात जवानों से भी संवाद किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *