• Fri. Mar 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

35.700 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मस्तान चौक पर उत्पाद विभाग के निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने अपने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक सवार के बैग से 35.700 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, साथ ही बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग ने नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी की। युवक को किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका अनिवार्य स्वास्थ्य जांच कराया गया।

मेडिकल जांच के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *