राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री शिवम साहा के नेतृत्व में आज शहर के वार्ड संख्या 27 स्थित बूथ नंबर 288 और 289 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय युवा और मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज सेवा के कार्यों में और अधिक मजबूती से जुड़ने की बात कही।
