• Sun. Mar 29th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में बंद रास्ता खुला, वार्ड पार्षद की पहल से सुलझा विवाद।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 स्थित मोहिउद्दिनपुर नूर नगर में छठ घाट जाने वाला कच्चा रास्ता कुछ लोगों द्वारा निजी जमीन बताकर बंद कर दिया गया था।

इससे स्थानीय वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा था। मामले को लेकर दर्जनों वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद जमशेद आलम को लिखित आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच घंटों वार्ता की। इसके बाद आपसी सहमति से रास्ता फिर से खोल दिया गया। वहीं, जमीन मालिक ने इसे अपनी निजी संपत्ति बताते हुए पहले रास्ता बंद कर दिया था, लेकिन जनहित और आपसी समझौते के बाद रास्ता खोलने पर सहमति जता दी।

फिलहाल रास्ता खुलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और वार्ड पार्षद की इस पहल की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *