• Tue. Mar 31st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मेंटेनेंस कार्य को लेकर 4 घंटे गुल रहेगी बिजली।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

विद्युत प्रमंडल द्वारा आवश्यक रख-रखाव कार्य को देखते हुए बुधवार को शहर के फीडर संख्या 6 से जुड़ी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें।

बिजली विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक 11 केवी फीडर में होने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के कारण टेउसा, शिमलबारी, पीपला, गछपाड़ा, नया टोला, काला पहाड़ और बालीचुक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार मानसून से पहले बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *