• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में 90 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में किशनगंज के ब्लॉक चौक पर उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग ने एक कार से 90 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली और उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने अपनी टीम के साथ ब्लॉक चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो कार में लदे 90 लीटर विदेशी शराब बरामद किए गए।

मौके से एक शराब तस्कर कन्हैया कुमार, निवासी पूर्णिया जिला, को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य अभियुक्त शुभम कुमार भागने में सफल रहा।

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि एक शराब तस्कर कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार अभियुक्त शुभम कुमार की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग द्वारा प्रक्रिया जारी है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब माफियाओं और नशेड़ियों के खिलाफ यह शिकंजा आगे और भी कड़ा किया जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *