• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के निरपानी स्थित मिरजांगला गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। नाबालिग का नाम रमेश थापा बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो स्वजनों ने नक्सलबाड़ी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

परिवार ने आरोप लगाया है कि रकमजोत का एक युवक बहला-फुसलाकर बच्चे को अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इलाके में लोगों से पूछताछ कर नाबालिग की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *