जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति एवं प्रशासनिक कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों की संक्षिप्त समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान कर्म पुस्तिका संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार (RTI), लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ तथा अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित प्रतिवेदनों की समीक्षा की गई।
RTI, सेवांत लाभ और अनुशासनात्मक मामलों को प्राथमिकता
समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सूचना का अधिकार (RTI), सेवांत लाभ, अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा अन्य विभागीय मामलों से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के कारण आमजन और कर्मियों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
दो वर्षों से लंबित जांच मामलों को अविलंब निपटाने का निर्देश
डीएम ने जांच के लिए प्रेषित प्रतिवेदनों के त्वरित निष्पादन पर बल देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से लंबित सभी जांच मामलों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादित कर उनका समापन किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जांच के लिए गठित समितियों के वरीय पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन तैयार कर समर्पित करें, ताकि मामलों का निस्तारण समय पर हो सके।
पोठिया प्रखंड के भूमि मामलों पर भी हुई चर्चा
बैठक के दौरान पोठिया प्रखंड अंतर्गत भूमि से संबंधित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार झा, एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सारस न्यूज, किशनगंज।