• Wed. Apr 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

आगामी 09 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर, किशनगंज में आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी सिलसिले में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों और जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान सचिव ओम शंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोक अदालत की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए जन-जागरूकता अनिवार्य है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आम जनता इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का निपटारा सुलह के आधार पर कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *