• Fri. Apr 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पशुपालकों के लिए राहत: गांव-गांव पहुंचेगी पशु चिकित्सा सेवा, मोबाइल यूनिट से लगेंगे शिविर।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिले के पशुपालकों को उनके नजदीक ही बेहतर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पशुपालन विभाग, किशनगंज ने विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (एम.वी.यू.) के माध्यम से प्रत्येक कार्य दिवस पर चयनित गांवों में पशु चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में पशुओं की जांच, उपचार और आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार यह शिविर संबंधित प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा तैयार किए गए साप्ताहिक ग्रामवार रोस्टर के अनुसार आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा पशुओं की आकस्मिक चिकित्सा जरूरतों के लिए टोल-फ्री नंबर 1962 भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर पशुपालक तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

13 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक का शिविर कार्यक्रम

13 अप्रैल 2026 को पोठिया प्रखंड के जहांगीरपुर (जहांगीरपुर पंचायत), दिघलबैंक के पलसा (सिंघिमारी पंचायत), ठाकुरगंज के हुलहुली (सखुआडाली पंचायत), कोचाधामन के हाटगाछी (भगाल पंचायत), बहादुरगंज के चंदवार (चंदवार मिलिक पंचायत), टेढ़ागाछ के दहीभात (हाटगांव पंचायत) तथा किशनगंज प्रखंड के महेशबथना (टेउसा पंचायत) में शिविर लगाए जाएंगे।

14 अप्रैल 2026 को पोठिया के नौनद्दी-2 (भोटाथाना पंचायत), दिघलबैंक के खोखोबस्ती (मंगुरा पंचायत), कोचाधामन के मकराहा-259 (बलिया पंचायत), बहादुरगंज के कुरहेला (झीलझिली पंचायत) तथा टेढ़ागाछ के सुहिया (चिल्हनिया पंचायत) में शिविर आयोजित होंगे। इस दिन ठाकुरगंज और किशनगंज प्रखंड में अवकाश रहेगा।

15 अप्रैल 2026 को पोठिया के बागरानी (कुसियारी पंचायत), दिघलबैंक के बारहभांग (करुआमनी पंचायत), ठाकुरगंज के रूईधासा (छैतल पंचायत), कोचाधामन के नजरपुर (नजरपुर पंचायत), बहादुरगंज के मुरमाला (देशयाटोली पंचायत), टेढ़ागाछ के बीबीगंज (कालपीर पंचायत) तथा किशनगंज प्रखंड के किशनगंज (किशनगंज पंचायत) में पशु चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

16 अप्रैल 2026 को पोठिया के पोखरिया (मिर्जापुर पंचायत), दिघलबैंक के कामत (धनटोला पंचायत), ठाकुरगंज के तातपोआ (तातपोआ पंचायत), कोचाधामन के सिंधरी (हल्दीखोड़ा पंचायत), बहादुरगंज के गांगी (गांगी पंचायत), टेढ़ागाछ के बेतबाड़ी (हवाकोल पंचायत) तथा किशनगंज के काशीपुर (बेलवा पंचायत) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

17 अप्रैल 2026 को पोठिया के दामलबाड़ी खुर्द (परलाबाड़ी पंचायत), दिघलबैंक के लालपानी (मंगूरा पंचायत), ठाकुरगंज के जीरनगच्छ (जीरनगच्छ पंचायत), कोचाधामन के दुर्गापुर (बड़ीजान पंचायत), बहादुरगंज के तुलसिया (गुआबाड़ी पंचायत), टेढ़ागाछ के कंचनबाड़ी (कालपीर पंचायत) तथा किशनगंज के बरारो (पिछ्ला पंचायत) में शिविर लगाए जाएंगे।

18 अप्रैल 2026 को पोठिया के सुहागी (बुढ़नई पंचायत), दिघलबैंक के कुम्हिया (इकरा पंचायत), ठाकुरगंज के बरचॉन्दी (बरचॉन्दी पंचायत), कोचाधामन के भागपुनास (सौनथा पंचायत), बहादुरगंज के बीरपुर (पलासमनी पंचायत), टेढ़ागाछ के टेघरिया (बैगना पंचायत) तथा किशनगंज के सतखमार (मोतीहारा तालुका पंचायत) में शिविर आयोजित होंगे।

जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी गांवों में आयोजित इन शिविरों में पहुंचकर पशुओं की जांच और उपचार कराएं। इस पहल का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना, समय पर इलाज सुनिश्चित करना और जिले में पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *