• Sun. Apr 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कटिहार में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित बस कई बार पलटी, कई घायल।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। बताया जा रहा है कि बस के यात्रियों ने ड्राइवर को बार-बार सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की स्पीड काफी ज्यादा थी और संतुलन बिगड़ने के बाद वाहन ने कई बार पलटी खाई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दुर्घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।कटिहार क्षेत्र में हाल के समय में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *