राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
रविवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेशानुसार चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से 10.38 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने ग्रे एवं काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजि. सं. BR37X5176) को जब्त कर लिया है और अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
