• Sun. Apr 12th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, बच्चा समेत दो घायल।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल से घर लौटते समय एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मुकेश भारती (40) के रूप में हुई है। घायलों में अनीता भारती (50) और उनका बेटा अमन भारती (10) शामिल हैं। तीनों चक्करमारी इलाके के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को वे खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल से बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी चक्करमारी इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रक साइड से आया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में तीनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें खोरीबाड़ी रूरल अस्पताल ले गए। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें सिलीगुड़ी के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मुकेश भारती को मृत घोषित कर दिया। खोरीबाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *