• Sat. Apr 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

SP के साथ सीधा संवाद का मौका: 25 अप्रैल को किशनगंज में जन सुनवाई कार्यक्रम।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में आम जनता की समस्याओं के समाधान और पुलिस-जन संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को जन सुनवाई सह पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार करेंगे।

इस पहल के तहत जिले के नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों और पुलिस के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा आपसी विश्वास को मजबूत करना है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जन सुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, लोगों के सुझावों के आधार पर पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

यह आयोजन जिले में पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होने की उम्मीद है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *