• Sat. Apr 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में मां शीतला पूजा का भव्य आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज शहर के शीतला मंदिर चौक स्थित शीतला मंदिर में शनिवार को मां शीतला पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही और मां के दर्शन एवं पूजन के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां के चरणों में माथा टेककर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मां की पूजा-अर्चना की गई। आयोजन में निक्कू शाह, जुकेश साहा, विकास कुमार, अमित कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *