• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चार दिनों से घर से गायब पथरिया के 32 वर्षीय युवक का शव चेंगा नदी में मिलने से फैली सनसनी

सारस न्यूज, गलगलिया, किशनगंज।

गलगलिया थाना क्षेत्र के योगिटोला स्थित चेंगा नदी में एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। बुधवार को लोगो ने नदी में तैरते हुए शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना गलगलिया पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकालकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजा है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के शव की पहचान छोटे लाल मुर्मू (32वर्ष) साकिन-योगी टोला, पथरिया निवासी के रूप में हुई है। युवक चार दिन पूर्व से ही अपने घर से गायब था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे और खोजबीन के लिए सोशल मीडिया का भी मदद लिया गया था। मगर बुधवार की सुबह शव नदी में तैरता मिला।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने बताया कि प्रथम दृष्टया में पानी में डूबकर मौत होना प्रतीत होता है मगर मृतक के परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। मृतक की पत्नी का फर्द बयान लिया गया है। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। परिजनों में मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि चार दिन पूर्व से ही उसका पति गायब था। बुधवार को नदी में शव मिलने के बाद शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका है। कहा कि गांव के ही लोगो ने हत्या की है। जिसका मामला दर्ज कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार शनिवार से ही युवक छोटेलाल मुर्मू मजदूरी के लिए निकला था। शाम तक घर नही लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला। बुधवार को चेंगा नदी में शव मिलने की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो अज्ञात शव उसी गायब युवक का मिला। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *