• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर-बारुण मुख्य सड़क पर नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र में रघुनाथगंज गांव के समीप एक सीमेंट से लदे कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में कंकेर गांव निवासी सुशील कुमार, प्रेम बैठा और अमित राजवंशी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाहर जा रहे थे। नरारी और रघुनाथगंज गांव के बीच बाइक कंटेनर से टकरा गई।

घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कंटेनर का पीछा कर चालक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सड़क जाम की सूचना पर नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह यहां पहुंचे। कंटेनर को पुलिस ने जब्त कर लिया है जबकि चालक का इलाज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *