• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में तेंदुए ने मचाया हड़कंप

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

नक्सलबाड़ी : भारत-नेपाल सीमा से सटे नक्सलबाड़ी थाना अन्तर्गत कालुआजोत में एक तेंदुए को देखे जाने पर इलाके में लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। वहीं तेंदुए को देखने के लिए आस पास से काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये। हालांकि तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी 41 वीं बटालियन के कुटियाजोत बीओपी के जवानों तथा स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह कालुआजोत में एक पेड़ पर तेंदुए को देखा। इसकी जानकारी नक्सलबाड़ी टुकुरिया झाड़ वन विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही टुकुरिया झाड़ वन विभाग के टीम मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी प्रयास के बाद भी तेंदुआ को पेड़ से नहीं उतारा जा सका। मद्देनजर पेड़ काट कर तेंदुए को उतारा गया। लेकिन पेड़ कट कर नीचे गिरने के बाद तेंदुआ भागने लगा।

हालांकि वनकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में फंसा लिया गया। तेंदुए को फंसाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग ने बताया की रेस्क्यू की गई तेंदुआ का स्वास्थ्य चिकित्सा व जांच के लिए बंगाल सफारी भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *