• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महाशिवरात्रि को लेकर गलगलिया बाजार के शिव मंदिर में आज होगा महा प्रसाद का वितरण एवं भजन संध्या कार्यक्रम

विजय गुप्ता, सारस न्यूज गलगलिया, किशनगंज।

महाशिवरात्रि पूजनोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। मालूम हो कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी 01 मार्च से 03 मार्च तक गलगलिया बाजार स्थित शिव मंदिर में धूम धाम से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब हो कि 01 मार्च को भक्तो द्वारा शोभा यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आज 02 मार्च को महा प्रसाद का वितरण संध्या समय सुनिश्चित है। महा प्रसाद बनाने के कार्य में भंडारी शम्भू घोष लगे हुए हैं। वहीं शाम के समय भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *