• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महाशिवरात्रि के मौके पर चुरली के मांझी परगना एवं वैसी द्वारा निर्धन जनजाति बंधु का कराया गया विवाह

विजय गुप्ता, सारस न्यूज गलगलिया, किशनगंज।

महाशिवरात्रि को लेकर चुरली के मांझी परगना एवं वैसी द्वारा निर्धन जनजाति बंधु का हुआ विवाह। यह विवाह कार्यक्रम मांझी स्थान चुरली में सनातन रीति रिवाज से की गई। जिसमें दूल्हा पथरिया पंचायत के मालाकाटा का था वहीं दुल्हन प० बंगाल के तितलीगुड़ी जिला दार्जिलिंग निवासी बताई गई। वहीं भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम ने विवाह के उपरांत इस जोड़ी को शुभकामना देते हुए कहा कि अगले वर्ष 11 निर्धन जोड़ी का विवाह धूमधाम से कराया जाएगा।

इस मौके पर पथरीया पंचायत के मुखिया अजय सिंह एवं बेसरबाटी मुखिया अनुपम देवी सहित मांझी परगना एभेन वैसी के अध्यक्ष अर्जुन हेम्ब्रम, सुबोध टुडू, चतुर हांसदा, विनोद मरांडी, नाइकी हेम्ब्रम के अलावे दर्जनों आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *