• Wed. Sep 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के द्वारा लोहागाढ़ा कैम्प में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज गलगलिया से अररिया तक सड़क निर्माण कर रहे कम्पनी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के द्वारा लोहागाढ़ा कैम्प में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। जिसमें सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जी आर इंफ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेन्द्र सिंह सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य कार्यस्थल पर होने वाली आपदाओं को कम करने के लिए सुरक्षा नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करने का महत्व पर जोर देना है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पहली बार वर्ष 1972 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की एनिवर्सरी पर मनाया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद एक गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता है। संगठन की साल 1966 में मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत स्थापना की गई थी जिससे लगभग 8 हजार सदस्य शामिल हुए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का लक्ष्य और मिशन नहीं बदला है। इसका उद्देश्य समाज की रक्षा और सेवा करना है इसके साथ ही लोगों के बीच एक निवारक संस्कृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण बनाना है। वहीं वाइस प्रेसिडेंट प्रदयुत कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि 4 मार्च 1965 को भारत सरकार श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा सुरक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक स्वयंसेवी आंदोलन का निर्माण और विकास करने के लिए स्थापित किया गया था इसी दिन को हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2022 का थीम है- सुरक्षा संस्कृति के विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना। वही इस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जीआर इंन्फ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेन्द्र सिंह, वाइस प्रेसिडेंट प्रदयुत कुमार, सेफ्टी मैनेजर सत्येन्द्र कुमार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश कुमार, बिकास पाण्डेय एवम सभी कर्मचारी गण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *