• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन में उभरती परिस्थितियों पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन और रूस की टीमों के बीच वार्ता की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इससे संघर्ष समाप्त हो जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच सीधी बातचीत से शांति की दिशा में चल रहे प्रयासों में काफी मदद मिल सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सूमी में अभी भी बाकी बचे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को भारतीय छात्रों सहित नागरिकों को निकालने की सुविधा प्रदान करने के लिए वर्तमान में जारी मानवीय गलियारों से संबंधित उपायों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *