• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में असामान्य रूप से फंदे से लटके मिले 2 शव

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी: खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में दो असामान्य रूप से मौत हो गयी। रविवार को सुबह स्थानीय लोगों ने अधिकारी क्षेत्र के एक मोबाइल टावर के पीलर में युवक का लटका हुआ शव देखकर खोरीबाड़ी पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान शुभंकर दास (28वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह एक महिला ने मोबाइल टावर की रॉड पर युवक का लटका हुआ शव देखा। इसके बाद मृतक के परिवार व पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं दूसरी ओर एक और असामान्य मौत बुढागंज के हाथीडूबा गांव में हुई। मृतक की पहचान सीता मांझी (48वर्ष) के रूप में हुई है। गृहिणी का लटका हुआ शव बरामद किया गया। खोरीबाड़ी पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का शव बेडरूम में लटकता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। खोरीबाड़ी पुलिस ने दोनों की मौतों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *