Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वन विभाग की कागजी प्रक्रिया पूर्ण भातडाला पोखर का जिम्मेदारी उठाएंगे वन विभाग

बीरबल महतो, सारस न्यूज़।

शनिवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वन प्रमंडल अररिया ने पूर्ण रूप से सारी कागजी प्रक्रिया को संपादित कर भातदाला पार्क का हस्तांतरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान वनों के क्षेत्र पदाधिकारी किशनगंज उमानाथ दुबे अपने वन कर्मियों के संग नगर पंचायत कार्यालय ठाकुरगंज पहुंचे व सारी प्रक्रियाएं पूर्ण की। भातडाला पार्क की अब तक की सारी संपत्तियों व पेड़-पौधों की विस्तृत सूची तैयार कर हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान गत दिनों एक निजी संस्था के द्वारा श्रमदान की अनुमति की बात पर सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भातडाला पार्क के हस्तांतरण के बाद पार्क सौंदर्यीकरण कार्य करने के लिए सक्षम हैं। पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु वरीय विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर भातडाला पार्क का अनुरक्षण, रखरखाव एवं विकास कराया जाएगा। वही इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य के सभी नगर निकाय के पार्कों को हस्तातंरण करने का निर्णय दो फरवरी 2021 को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। जिसकी सूचना नगर पंचायत ठाकुरगंज को भी दी गई थी। इस संबंध में विभाग के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत ठाकुरगंज के भातडाला पोखर को हस्तांतरित के लिए वन प्रमंडल अररिया से पत्राचार किया गया, जिस पर वन विभाग के अधिकारी भी बुधवार को पार्क का निरीक्षण किया गया था। उन्होंने बताया कि निकायों के पास स्टाफ की कमी है और बागवानी विशेषज्ञ आदि कर्मी की विशेषज्ञता भी नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर भातडाला पार्क का रखरखाव के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सौंप दिया गया है। वन विभाग इनका बेहतर प्रबंधन कर पार्क को लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाए, इसके लिए नगर प्रशासन हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेगी। इस दौरान पूर्व उपमुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिंहा, वन कर्मी बबलू कुमार, नगर पंचायत प्रधान लिपिक रामकरण सिंह, लेखापाल हिमांशु शेखर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *