• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क के गाछपाड़ा चौक के पास सड़क दुर्घटना से ईंट भट्ठे का एक मजदूर घायल

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया, किशनगंज।

किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क के गाछपाड़ा चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना से ईंट भट्ठे का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार  बेलुआ काशीपुर निवासी महेंद्र कुमार जो ईटा भट्टा में मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने पीछे से ठोकर मार कर भाग निकला। वहीं साइकिल सवार महेंद्र कुमार सड़क किनारे अंधेरे में गंभीर अवस्था में गिरे हुए थे,जिसे स्थानीय लोगों ने देखते ही घायल को इलाज हेतु नजदीक के निजी क्लिनिक ले गए मगर गंभीर अवस्था को देख उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *