• Wed. Mar 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जोगबनी बॉर्डर पर 46 मानव हड्डियां के साथ एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

नेपाल पुलिस ने इंडो-नेपाल के जोगबनी बॉर्डर से मानव खोपड़ी सहित 46 अन्य हड्डियों के साथ एक एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया है। आदित्य सिन्हा नामक एमबीबीएस का छात्र पूर्णिया का रहने वाला बताया गया है। यह कार्रवाई नेपाल सशस्त्र पुलिस सीमा सुरक्षा बल रानी के प्रमुख प्रभात गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने की है।

प्रभात गौतम ने बताया कि पूर्णिया निवासी आदित्य सिन्हा को मंगलवार को मुख्य रानी नाका के एक नंबर बेरियर यानी जोगबनी बॉर्डर से मानव हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। रिक्शा से भारतीय क्षेत्र जाने के क्रम में जब जांच की गई तो कार्टून से 46 मानव हड्डियां बरामद हुई।

इनके पास से मानव खोपड़ी, पैर की हड्डी, हाथ की हड्डी, रीढ़ की हड्डी, बंगरा की हड्डी, कंधे की हड्डी, गर्दन की हड्डी, हिप की हड्डी, कमर की हड्डी सहित विभिन्न अंगों के करीब 46 हड्डियों को बरामद किया गया है। एमबीबीएस छात्र के पास बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान धरान में इन्टर्नशिप कार्ड बरामद हुआ है।
नेपाल पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के पास बरामद कार्ड बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान धरान में इन्टर्नशिप के समय में 2016 में बनाया गया परिचय पत्र है। पूछताछ व आवश्यक अनुसंधान व कार्यवाही के लिए इलाका पुलिस कार्यालय रानी नेपाल में चिकित्सक के होने की पुष्टि की गई है। पूछताछ के क्रम में नेपाल पुलिस को जहां मानव अंग बिक्री के लिए ले जाने की आशंका है वही गिरफ्तार छात्र ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी की इस मानव अंग को एक देश से दूसरे देश ले जाना अवैध है। उसने कहा कि मेडिकल पढ़ाई मे आवश्यक होने के कारण वह अपने मित्र से मांग कर ले जा रहे थे।

उन्होंने अपने को एमबीबीएस के अन्तिम परीक्षा देने के बाद इन्टर्नशिप में होने की बात कही। सशस्त्र प्रहरी बल का एसपी राज कुमार लामीछाने ने इसकी पुष्टि की है। रानी बीओपी का इंस्पेक्टर प्रभात गौतम ने बताया मानव हड्डियों के साथ गिरफ्तार छात्र को करवाई हेतु स्थानीय इलाका प्रहरी कार्यालय के हवाले किया गया है जहां पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *