• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल पेश कर निवर्तमान गलगलिया थानाध्यक्ष को नम आंखों से दी गई विदाई, वर्तमान थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

विजय गुप्ता, सारस न्यूज़, गलगलिया, किशनगंज

पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी रहती है लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं, जो अपने काम से लोगों के दिल में जगह बनाने में सफल रहते हैं। ऐसे पुलिस ऑफिसर का जब तबादला होता है तो पता चलता है कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं।

जिला में क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था को देखते हुए एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू ने थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। उसी में गलगलिया थानाध्यक्ष रहे नीरज कुमार निराला का तबादला टेढागाछ थाना में हुआ है। मात्र एक वर्ष के अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के बदौलत गलगलिया थानाध्यक्ष इलाके के लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हो गए थे। न सिर्फ कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बल्कि लोगों के सुख-दुख में भी शामिल रहते थे। निराला जी ने अपने प्रयासों से गलगलिया थाने का कायाकल्प किया। इसे लेकर उनकी काफी तारीफ भी हो चुकी है। उनके तबादले से सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि उनके सहयोगी भी दुखी नजर आये।बुधवार को जब थानेदार नीरज कुमार निराला गलगलिया थाना छोड़ कर जाने लगे तो जनता की भीड़ जमा हो गयी। लोग उनसे लिपट कर रोने लगे। लोगों का कहना था कि निराला सर अपने मधुर व्यवहार व लोगों से अच्छे बर्ताव के लिए जाने जाते हैं। गलगलिया में लगभग एक साल तक एसएचओ रहने के दौरान उन्होंने पीडि़तों की हर संभव मदद की थी खाश कर कोरोना काल में, जिसके चलते ही स्थानीय लोगों से लेकर थाने के पुलिसकर्मी उन्हें बहुत पसंद करने लगे थे। स्थानीय लोगों ने सम्मान के साथ नीरज कुमार निराला को माला पहनाकर लोग गले मिल कर नम आंखों से उन्हें विदा किया।समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने भावुक मन से कहा कि गलगलिया थाना में मुझे अपने एक वर्ष के कार्यकाल में यहां की आम जनता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों का जो सहयोग मिला उसी के बदौलत मैं क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रख सका। इसके लिए थाना क्षेत्र की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने वर्तमान थानाध्यक्ष सरोज कुमार को गलगलिया थानाध्यक्ष के रूप में पदभार हासिल करने के लिए बधाई भी दिया। समारोह को संबोधित करते हुए वर्तमान थानाध्यक्ष ने भी निवर्तमान थानाध्यक्ष निराला जी के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। और लोगों से इसी तरह सहयोग की अपील की।इस दौरान समारोह में पथरिया पंचायत के मुखिया अजय सिंह, भातगाँव पंचायत उपमुखिया महावीर राय,सरपंच प्रतिनिधि मो.आरिफ,पंसस प्रतिनिधि मनोज गिरी,उप सरपंच जय झा,पूर्व उप सरपंच मुरारी सहनी, वार्ड सदस्य विशाल गुप्ता,राम,निवास राय,मो.जाबिर आलम सहित दर्जनों लोग पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *