• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में शराब पार्टी करते 18 जनप्रतिनिधि गिरफ्तार मुखिया पैक्स अध्यक्ष शामिल

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, सासाराम।

सासाराम:- बिहार के सासाराम में शराब पार्टी करते पंचायत के 18 जनप्रतिनिधि गिरफ्तार मुखिया संग पैक्स अध्यक्ष है शामिल। बिहार में शराबबंदी है शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने को लेकर पुलिस भी पूरी तरह सख्त है, परन्तु पंचायत के जनप्रतिनिधि बिहार में शराबबंदी है यह भूल कर मजे से शराब पार्टी कर रहे थे, फिर क्या था सिंघम की रोल पर आए पुलिसकर्मियों ने अट्ठारह लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें 6 मुखिया 1 पैक्स अध्यक्ष शामिल है, शराब पार्टी के दौरान मुखिया के पास से दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किये गए है। मुखिया पैक्स अध्यक्ष के अलावा अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सासाराम की दरिगाह थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के समीप एक निजी मकान में मुखिया पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पी रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *