विजय गुप्ता, सारस न्यूज, किशनगंज।
मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 02 लाख रुपए उड़ाते हुए लोगों ने रंगे हाथों एक उच्चक्के को धर दबोचा।यह मामला किशनगंज शहर के फलचौक समीप की घासपट्टी मस्जिद के पास हुआ है जानकारी मिली कि बुधवार की दोपहर हालामाला के पैक्स अध्यक्ष शौकत अली अपने बाइक को लगाकर मस्जिद के सामने एक होटल में खाना खा रहे थे तभी बैखौफ होकर एक अपराधी पैक्स अध्यक्ष के मोटरसाइकिल के डिक्की को तोड़कर उसमें रखे 02 लाख रुपए निकालने की कोशिश कर रहा था तभी होटल वाले की नजर मोटरसाइकिल की डिक्की को खोलने की कोशिश कर रहे एक उच्चक्के पर गई और होटल वाला जब बाइक के गया तो होटल वाले को देखकर उचक्का भागने लगा मगर होटल वाले ने उसका पीछा कर उसे धर दबोचा।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दबोचे गए आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।वहीं पकड़े गए आरोपी के झोले को तलाशने पर उसमें से मास्टर चाभी एवं अन्य कई तरह के औजार सहित बैंकों के चेक एवं पासबुक मिला।वहीं पुछ-ताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सचिन ग्वाला पिता- रोशन ग्वाला,साकिन- झाझीपाड़ा फाटापुकूर जिला- जलपाईगुड़ी (प.बंगाल) निवासी बताया है।
