• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हेल्प फाउंडेशन ऑफ कुरसेला ने ठाकुरगंज के दिव्यांग बालक को प्रदान की व्हीलचेयर

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

प्रखंड ठाकुरगंज के सखुआडाली पंचायत के गुआबाड़ी गांव में सात साल का दिव्यांग बालक अर्जुन प्रसाद सिंह का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हेल्प फाउंडेशन ऑफ कुरसेला सामाजिक संस्था के द्वारा व्हील चेयर प्रदान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर यादव ने उक्त विषय की जानकारी देते हुए बताया कि समाज के आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों से उक्त बच्चे की मदद के लिए आग्रह किया था। बच्चे का दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं बना था, जिसके चलते उसे व्हील चेयर नहीं मिल पा रहा था। कोरोना संकट के चलते मां बाप बच्ची को दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने नहीं ले जा पा रहे थे। आज बिना प्रमाण पत्र के ही बच्चे को व्हील चेयर मिल गया। व्हील चेयर मिलने से दिव्यांग अर्जुन के साथ-साथ इनके स्वजनों को भी आने ले जाने में बहुत सहुलियत होगी।

वहीं इस मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्त्ता जय शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर बुधराम कुमार एवं गीता इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि हैदर रियाजी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो. राजा पूर्व मुखिया फखरे आलम, पूर्व मुखिया मोहन लाल सिंह, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव आदि ने बच्चे को मिठाई एवं चॉकलेट देकर अपना प्यार और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अतहर हुसैन, मो अकहर, मनोज सिंह, जीतू यादव, मुरली सिंह के साथ-साथ दिव्यांग के माता खिरसरी देवी, पिता प्रसादु सिंह सहित उनके स्वजन व स्थानीय ग्रामीण भी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *